03 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धर्म जागृति मंच, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का यह 36वां वर्ष रहा, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय और बजरंगमय बना दिया।
मंच के संयोजक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन की शुरुआत स्वर्गीय प्रेम श्रीवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। धर्म जागृति मंच हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा आयोजित करने वाली न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मध्य प्रदेश की भी पहली संस्था मानी जाती है।

शोभायात्रा का शुभारंभ आज शाम 4:00 बजे बुधवारी बाजार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद श्रीवास, मनोज तिवारी, महेश दुबे (टाटा), जवाहर शराफ, दीपक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

इस भव्य शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियां, डीजे, धुमाल, कर्मा नृत्य, पंथी, कीर्तन एवं भजन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए, वहीं अखाड़ा दलों ने रास्ते भर अपने शानदार करतबों का प्रदर्शन किया।


करीब 3 किलोमीटर से अधिक लंबी इस शोभायात्रा का मार्ग में तीन दर्जन से अधिक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। पूरे बिलासपुर महानगर के हजारों लोगों ने इसमें भाग लेकर आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में धर्म जागृति मंच के प्रमुख कार्यकर्ताओं में त्रिलोक चंद्र श्रीवास, मनोज श्रीवास, सपन रजक, चीनी बूटी, गंगोत्री, पप्पू तेजानी, दिनेश श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, महेश मिश्रा, दीपक कश्यप, केशव गोरख, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, शुभम श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा (जीतू), हर्ष कश्यप, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, सुखदेव तिवारी, राहुल गोरख, रामेश्वर केसरी, नवीन चंद्र दुबे, चंद्रमणि श्रीवास, सुमित, निखिल श्रीवास, सोनू श्रीवास, मनोहर श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, चरण सिंह, राज, अनिल साहू, पृथ्वी श्रीवास, दीपक श्रीवास, वेदव्यास श्रीवास, राकेश राज, गोपाल बॉलर, किशोर घोरे, थानेश्वर ठाकुर, सुश्री भव्या शुक्ल, स्मृति वैष्णव, श्रुति गदेवाल, प्रीति गदेवाल, शरद शुक्ला, संजय तिवारी, दीपक नादम, अजय गुप्ता, अमित दुबे, गोलू श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, बाबू जायसवाल, आशीष गोयल, वेद रात्रि, रवि परियानी, मेघा आहूजा, नीलम शुक्ला, आनंद श्रीवास सहित अन्य सदस्य पूरे समय सक्रिय रहे।
कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे शहर में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
आज यह शोभायात्रा और हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ में बिलासपुर की एक विशेष पहचान बन चुका है।
✍️ सीजी क्राइम रिपोर्टर–कुमार पोपटनी
