02 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर- शहर में शोभा यात्रा के दौरान एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, चांटीडीह के रपटा पास निवासी 25 वर्षीय सूरज साहू उर्फ बल्लू, पिता आत्मा राम साहू, अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर शोभा यात्रा देखने निकला था।

इसी दौरान पूर्व थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडलवार अस्पताल के पास शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ युवकों ने उसे घेर लिया।बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते सूरज पर चाकू?और अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर दिया है।

घटना के समय उसके साथ मौजूद दोस्त ने तोरवा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार,
हमले के पीछे पुराना विवाद मुख्य कारण माना जा रहा है।आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
