31 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
मल्हार महोत्सव 2026 के दूसरे अंतिम दिन आयोजित सुपरस्टार नाइट में छत्तीसगढ़ के मेलोडी किंग और सीजी रत्न नितिन दुबे ने अपनी शानदार लाइव प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मल्हार के ऐतिहासिक मेला मैदान में हजारों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष दर्शक रात 12 बजे तक उनके मंच पर आने का इंतजार करते रहे। जैसे ही नितिन दुबे ने माइक संभाला, पूरा परिसर जसगीत और छत्तीसगढ़ी धुनों से गूंज उठा।
उन्होंने अपने सुपरहिट गीत — “रायगढ़ वाले राजा”, “गोंदा तोला रे”, “चंदा रे”, “नील परी” सहित कई लोकप्रिय नगमों की प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शक झूम उठे और देर रात तक तालियों व सीटियों से माहौल गूंजता रहा।
नितिन दुबे की आवाज की मिठास और मंच पर उनकी ऊर्जा ने ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक लगातार “वन मोर” की मांग करते नजर आए। उनकी प्रस्तुति को लेकर हर कोई यही कहता दिखा कि यह वास्तव में “सुपरस्टार नाइट” थी।
इस अवसर पर मल्हार महोत्सव के मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू ने नितिन दुबे को शानदार प्रस्तुति के लिए बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नितिन दुबे ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करते हुए दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। उनका यह कार्यक्रम महोत्सव का सबसे यादगार और आकर्षक पल बन गया।
पूरा कार्यक्रम YouTube पर “नितिन दुबे सुपरस्टार नाइट” एवं “मल्हार महोत्सव 2026” चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया।
