01 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सिरगिट्टी
जिले के थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और आमजन में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए सिरगिट्टी पुलिस द्वारा लगातार सघन पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर दहशत फैला रहे हैं।

1.सनत साहू (28 वर्ष) निवासी बैहरामुडा, शांति नगर तिफरा
2. मनबहार बघेल (38 वर्ष) निवासी चुचुहियापारा, गणेश नगर सिरगिट्टी

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए पाए गए, जिससे क्षेत्र में भय और अशांति का माहौल बन रहा था।

इसके अलावा, गौर कॉलोनी तिफरा में एक अन्य व्यक्ति को गाली-गलौज कर अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
