31 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
बिलासपुर:शहर के मिनीबस्ती, जरहाभाठा क्षेत्र में धारदार हथियारों के साथ लोगों को डराने-धमकाने वाले युवकों पर सिविल लाइन पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 4 युवकों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, वहीं एक अन्य व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में लोहे के बटनदार चाकू और फरसा जैसे हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी:
अभय कोसले (20 वर्ष)
रामा कुर्रे (19 वर्ष)
देव सिदार (20 वर्ष)
समीर भास्कर (20 वर्ष)
जप्ती:
03 नग लोहे के धारदार चाकू
01 नग लोहे का फरसा नुमा हथियार
इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले राकेश ओगले (29 वर्ष) के विरुद्ध भी पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
