31 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
न्यायधानी बिलासपुर शहर में लगातार हो रही एसी कॉपर वायर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 48,500 रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम लगातार अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी थी।

पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि दो कबाड़ बीनने वाले आरोपी चोरी का एसी कॉपर वायर खपरगंज स्थित कबाड़ी एहसान अली को बेच रहे हैं। सूचना की पुष्टि पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और मौके से सूरज वस्त्रकार उर्फ सूरज महरा (23 वर्ष), धीरेन्द्र झारिया (30 वर्ष) तथा कबाड़ी खरीददार एहसान अली (44 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने जिला अभियोजन निदेशालय और रजिस्ट्री ऑफिस परिसर के पास लगे एसी से कॉपर वायर, एसी के पार्ट्स और आलमारी में रखी नगदी चोरी की थी।
बरामदगी:
80 फीट कॉपर वायर (कीमत 40,000 रुपये)
एसी पार्ट्स व नगदी रकम (8,500 रुपये)
कुल मशरूका: 48,500 रुपये
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
