26 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शहर के सिम्स अस्पताल में एक अज्ञात मासूम जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 8 वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में सिम्स (SIMS) अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बच्चे को कुछ अज्ञात व्यक्ति अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए भर्ती किया गया। फिलहाल बच्चा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चे का इलाज कर रही है, लेकिन उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अब तक उसके परिजनों या निवास स्थान के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आम नागरिकों से अपील
अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि बच्चे के परिजनों तक सूचना पहुंच सके और उसकी पहचान हो सके।
यदि किसी को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत सिम्स अस्पताल, बिलासपुर के आपातकालीन विभाग में संपर्क करें।
एक छोटी सी सूचना किसी परिवार को उनके बच्चे से मिला सकती है।
✍️ प्रधान संपादक – सीजी क्राइम रिपोर्टर
