28 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से विवेक कुमार डे को सोशल मीडिया संयोजक पद का दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी की अनुशंसा पर की गई है।
नवीन दायित्व मिलने पर विवेक कुमार डे ने इसे संगठन का विश्वास बताते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मंडल प्रभारी प्रवीर सेन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी एवं मंडल महामंत्री आशुतोष शर्मा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विवेक कुमार डे की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी मंडल की सोशल मीडिया गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
