05 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट सेवाओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आधार शिविर 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।
इस शिविर के माध्यम से नागरिक नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ आधार में पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन करा सकेंगे।
डाक विभाग ने विशेष रूप से बताया कि 5 वर्ष एवं 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। ऐसे में अभिभावक इस शिविर के दौरान अपने बच्चों का निःशुल्क आधार बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं।
डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने तथा अपने बच्चों के आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य समय रहते पूर्ण कराएं।
