03 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिटी कोतवाली
सिटी कोतवाली पुलिस ने आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि टिकरापारा आदर्श नगर चौक के पास एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

निर्देश के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुल्तान खान पिता असरफ खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी अशोक नगर अटल आवास, सरकंडा, जिला बिलासपुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
