03 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन जिला कार्यालय स्थित मंथन सभाकक्ष में किया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. बी.पी. सोनी, महासचिव श्री किशोर शर्मा सहित श्री सुनील कौशिक, श्री अश्वनी पांडेय, श्री निरकार तिवारी, श्री आलोक पराजपे, श्री चंद्रप्रकाश साहू, श्री रमेश द्विवेदी, श्री अशोक ब्रह्मभट्ट, श्रीमती शेफाली पांडेय, श्रीमती श्वेता गंधर्व, श्रीमती पूजा आहिरे, सुश्री नेहा रजक, सुश्री नेहा आगिरे, डॉ. टी.डी. सरजाल, डॉ. वीरेन्द्र पिल्ले, डॉ. ए.एस. रघुवंशी, डॉ. एल.पी. मनहर, डॉ. राम ओत्तलवार, डॉ. हेमंत नेताम एवं श्री उमेश कश्यप उपस्थित रहे।
विमोचन कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के महासचिव श्री किशोर शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
