🚨चिंगराजपारा में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार
🚨1.5 किलो गांजा व नगदी जब्त, एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई
31 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर/थाना सरकंडा
जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चिंगराजपारा क्षेत्र से गांजा बिक्री में संलिप्त एक महिला को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिकांडो अटल आवास के पीछे, चिंगराजपारा क्षेत्र में एक महिला द्वारा अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान मौके पर मिली महिला ने पूछताछ में अपना नाम चंदा बाई राजपूत (58 वर्ष) निवासी लक्ष्मी चौक, चिंगराजपारा, थाना सरकंडा बताया। महिला की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,40,000/-, तथा बिक्री की नगदी राशि ₹300/- बरामद की गई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त किया।
इस संबंध में थाना सरकंडा में अप.क्र. 137/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या भंडारण में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
