सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार बटनदार चाकू जब्त
31 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर/थाना सरकंडा
जिला बिलासपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर लगातार पेट्रोलिंग और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सरकण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना सरकण्डा क्षेत्र अंतर्गत राजकिशोर नगर स्थित शासकीय शराब दुकान में एक व्यक्ति द्वारा धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय सोनी उर्फ जानू (43 वर्ष) निवासी बसोड़ मोहल्ला, श्याम नगर लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।
सरकण्डा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। ♂️
