जयपुर में होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप एवं इंटरनेशनल चयन प्रतियोगिता
30 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर
जयपुर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं इंटरनेशनल सिलेक्शन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य का ताइक्वांडो दल आज जयपुर के लिए रवाना हुआ। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
खेलो ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल आज शाम 6:30 बजे बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हुआ। दल के साथ कोच के रूप में मुस्कान गुप्ता, मैनेजर चंद्र प्रकाश तथा टीम कोच के रूप में इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अमन गेनडारे, कान्हा गुप्ता, ऋषभ पटेल, नीलिमा, संजनी, गौरव, जतिन, आर्यन सागर एवं विमल साहू शामिल हैं। रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों को उनके अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन का महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। छत्तीसगढ़ टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
