खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के कैलेंडर का गरिमामय विमोचन
23 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर….
बिलासपुर
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संघ की महामंत्री वीणा किरण ने कहा कि कैलेंडर केवल तिथियों का संग्रह नहीं, बल्कि विभागीय कार्यों, जनहितकारी योजनाओं और कर्मचारियों की जिम्मेदार भूमिका का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि सेवा-भाव, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता ही विभाग की कार्यसंस्कृति की पहचान है।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष नटवर सिंह राठौर, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, श्रीमती शशि सिंह, श्री श्याम वस्त्रकार सहित रायपुर जिले से वीणा किरण, सरिता अग्रवाल एवं शुभा गुप्ता उपस्थित रहे।
माननीय अतिथियों ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनुशासन, संवेदनशीलता और जवाबदेही के माध्यम से ही विभागीय योजनाएं धरातल पर साकार होती हैं।
कार्यक्रम के अंत में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
