23 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/रायपुर
अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए कमल दुसेजा को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ जी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे की अनुशंसा पर तत्काल प्रभाव से की गई है।
संगठन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, कमल दुसेजा की नियुक्ति उनके संगठनात्मक अनुभव, हिंदुत्व विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता और प्रभावी संचार क्षमता को देखते हुए की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों और जनहितकारी कार्यों को समाज के व्यापक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।

नियुक्ति के बाद कमल दुसेजा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन की विचारधारा को मजबूती देना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की आवाज पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कमल दुसेजा के मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
