19 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर–
परम पूज्य बाबा गुरुघासीदास जी की जयंती पर जरहाभाठा के शासकीय सामूहिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में जिला स्तरीय गुरुघासीदास लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

18 दिसंबर को बाबा की छायाचित्र पर माल्यार्पण से शुरू हुए कार्यक्रम में तीन दलों ने मनमोहक पंथी नृत्य और भरथरी गीत पेश किए।
प्रतियोगिता में सिलपहरी पंथी पार्टी बिलासपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रथम: सिलपहरी पंथी पार्टी, बिलासपुर।
द्वितीय: संत के संदेश पंथी पार्टी, करहीपारा तखतपुर।
तृतीय: हमर छत्तीसगढ़ माटी लोककला मंच, छोटी कोनी।

प्रथम और द्वितीय विजेताओं को राज्य स्तरीय महोत्सव नवागढ़ बेमेतरा भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम को 1 लाख और द्वितीय को 75 हजार रुपये मिलेंगे।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पीसी लहरे की अध्यक्षता में महादेवा, आकांक्षा पटेल, सीमा मिंज, डॉ. केएल सान्डे समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन अनुसूचित जाति संस्कृति, रीति-रिवाज और लोककलाओं को संरक्षित करने का प्रयास था। छात्रावासियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया।
