19 दिसंबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/सिरगिट्टी
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिरगिट्टी क्षेत्र में भुना चना निर्माता फर्मों पर छापामार कार्रवाई की। संदेह के आधार पर 1350 किलोग्राम भुना चना (मूल्य 1 लाख रुपये से अधिक) जब्त कर लिया गया। सैंपल रायपुर लैब भेजे गए हैं।नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिला बिलासपुर टीम ने निरीक्षण किया।

अमित फूड प्रोडक्ट: 600 किलो (48 हजार रुपये) जब्त।
जय भोले इंडस्ट्रीज: 750 किलो (60 हजार रुपये) जब्त।
शिवशक्ति दाल मिल: सैंपल लिया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी फर्मों को मानकों में सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने का भरोसा दिया, ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
