19 दिसंबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/रतनपुर
थाना रतनपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा। ग्राम रानीगांव के पास दो शराब कोचियों को स्कूटी पर 30 लीटर कच्ची महुआ शराब (मूल्य 6000 रुपये) ले जाते पकड़ा। शराब और होण्डा एक्टिवा जप्त कर दोनों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे के निर्देश पर नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। 18 दिसंबर को मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।
गिरफ्तार आरोपी:
1.खिलेश्वर कंवर (19 वर्ष), सिल्ली, थाना पाली, कोरबा।
2.सुनीता मरावी (35 वर्ष), रानीगांव, थाना रतनपुर।
थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. आकाश डोंगरे, धनराज कुंभकार, देवानंद चन्द्राकर, मनीष जायसवाल व म.आर. अनिषा कश्यप की टीम ने सराहनीय कार्य किया। यह कार्रवाई अपराध पर अंकुश लगाने की कड़ी में है।
