19 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर:–न्यायधानी बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर तक राज्य युवा महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में होने वाले इस महोत्सव में 3100 युवा जिला स्तरीय विजेताओं के रूप में 14 विधाओं में अपनी कला पेश करेंगे। राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस में महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से यह आयोजन हो रहा है। राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, विभाग सचिव यशवंत कुमार, संचालक तनूजा सलाम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

एकल विधाएं: वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला), पारंपरिक वेशभूषा।
14 विधाओं में जोरदार प्रतियोगिताएं
महोत्सव में 8 दलीय और 6 एकल विधाएं शामिल हैं।
दलीय विधाएं: लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड, एकांकी।
दलीय विधाओं में प्रथम को 20 हजार, द्वितीय को 15 हजार, तृतीय को 10 हजार रुपये। एकल में क्रमशः 5, 3, 2 हजार रुपये। हर प्रतिभागी को 1 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी। लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला, कविता लेखन के विजेता दिल्ली राष्ट्रीय महोत्सव में जाएंगे।
सांस्कृतिक धमाल और स्टार परफॉर्मेंस
23 दिसंबर को उद्घाटन में खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स लॉन्चिंग होगी। बहतराई में आरूग बैंड (अनुज शर्मा) और मल्लखंब प्रदर्शन, बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में डॉ. कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन।
24 दिसंबर: काफिला बैंड व स्वप्निल लाइव बैंड।
25 दिसंबर: आरू साहू व दायरा (बस्तर) बैंड, समापन में पुरस्कार वितरण।
यह महोत्सव युवा ऊर्जा का उत्सव बनेगा, जहां छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर चमकेगी।
