19 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/कोनी
थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के धंधे पर कड़ा प्रहार किया। ग्राम जलसों के वर्मा मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय इंद्र कुमार वर्मा के घर पर छापेमारी में 8 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त एसपी राजेन्द्र जायसवाल व नगर एसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में 18 दिसंबर को मुखबीर सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी के आंगन में 15 लीटर के प्लास्टिक डिब्बे में भरी 8 लीटर शराब मिली, जिसके कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। शराब जप्त कर आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई अवैध शराब के सिलसिले को रोकने के लिए की गई। कोनी पुलिस ने जनता से अपील की कि ऐसी गतिविधियों की सूचना थाने या डायल 112 पर दें।
