19 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……..
बिलासपुर:–03 दिसम्बर 2025 पूज्य राजकिशोर नगर पंचायत में बुधवार को युवा टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिंधी युवा विंग बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी एवं उनकी टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील लालवानी, श्री जय गुरनानी, श्री सुमित सचदेव एवं श्री नवीन लालवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक सहभागिता के साथ की गई। तत्पश्चात सिंधी युवा विंग के अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी ने राजकिशोर नगर पंचायत के युवाओं को संबोधित करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच और सहभागिता से समाज को नई दिशा मिल सकती है।
राजकिशोर नगर के वार्ड दौरे के दौरान वार्ड मुखी श्री निहाल सिंह एवं सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित सेंट्रल युवा विंग अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया


मुखी श्री निहाल सिंह एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को और अधिक प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना दिया। बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुनील आहूजा ने युवा टीम द्वारा वार्ड-टू-वार्ड संपर्क की इस नई पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से युवाओं में आपसी जुड़ाव और अपनत्व की भावना मजबूत हो रही है।

बैठक में महामंत्री श्री विकाश कुकरेजा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशु आहूजा, युवा विंग अध्यक्ष श्री आकाश देवानी, श्री सुनील आहूजा, सदस्य श्री अनिल कुमार, श्री हरीश कलवानी, श्री कैलाश वाधवानी, श्री संजय तलरेजा, श्री अर्जुन दास मलकानी, श्री मनोहर लाल, श्री संजय गंगवानी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

राजकिशोर नगर पंचायत की समस्त युवा टीम एवं पदाधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति से बैठक सफल रही तथा समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
