19 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर….
बिलासपुर, 06 दिसम्बर 2025पूज्य पंचायत सिंधी कॉलोनी में शनिवार को सिंधी युवा विंग की युवा टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंधी युवा विंग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी ने विशेष रूप से युवाओं से संवाद करते हुए टीम के संचार तंत्र को मजबूत करने तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिक सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से ही समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी की टीम से श्री पवन वाधवानी, श्री जय गुरनानी, श्री नवीन लालवानी एवं श्री सुमित सचदेव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘ढाढो सुठ्ठो कार्यक्रम’ के प्रमुख आयोजक श्री अविनाश मोटवानी ने अध्यक्ष श्री वाधवानी से कार्यक्रम की रूपरेखा पर अपने विचार साझा करने का आग्रह किया। इसके पश्चात पूज्य सिंधी कॉलोनी पंचायत द्वारा पूरी टीम का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

सिंधी कॉलोनी पंचायत के मुखी श्री गोपाल सिंधवानी ने श्री रॉबिन वाधवानी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने सिंधी युवा विंग द्वारा किए जा रहे वार्ड-टू-वार्ड दौरे की सराहना करते हुए इसे समाज को जोड़ने की सराहनीय पहल बताया तथा टीम को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में पंचायत के वरिष्ठजनों एवं युवा टीम के सदस्यों ने वार्ड-टू-वार्ड संपर्क अभियान के लिए सिंधी युवा विंग को साधुवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रामचंद बजाज, श्री हुंदराज जैसवानी, श्री वासुदेव पारवानी, श्री नंदलाल बजाज सहित बड़ी संख्या में युवा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। युवा टीम से श्री हरेश बजाज, श्री अजय टहल्यानी, श्री सुनील दयालानी,
श्री राजा सोमनानी, श्री सूरज हरयानी, श्री अमन तलरेजा, श्री संतोष शास्त्री, श्री अमित तलरेजा, श्री निखिल सुखीजा, श्री राज चेतानी, श्री राकेश वाधवानी, श्री नितेश अरोड़ा, श्री दीपक होतचंदानी, श्री सुरेश दयालानी, श्री अशोक मूलचंदानी, श्री मुकेश मतलानी, श्री कैलाश भीमनानी, श्री सुनील प्रिथ्यानी, श्री विजय मूलचंदानी, श्री नितेश गिडवानी,

श्री विजय वासवानी, श्री नीलेश गिडवानी, श्री आशु दयालनी, श्री अविनाश मोटवानी, श्री लखन मोटवानी, श्री दीपक राजवानी, श्री गोपाल बजाज, श्री प्रेम पंजवानी, श्री नितेश कुमार गंगवानी, श्री सी.के. सुखीजा, श्री संतोष जेठवाणी, श्री रवि दयालानी, श्री अजय छुंगानी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
सिंधी कॉलोनी पंचायत की गरिमामयी उपस्थिति और युवाओं की सक्रिय सहभागिता से बैठक सफल रही। अंत में सभी ने सिंधी युवा विंग की इस सकारात्मक पहल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
