19 दिसंबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर–
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों पर शिकंजा कसा। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
सूचना के आधार पर त्वरित अभियान चलाया गया। इस्त. क्र. 187,188,189,190/25 धारा 170/126,135 बीएनएसएस के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
1.जित्तू गढेवाल पिता भागवत, कतियापारा।2.जैदूल हक (19 वर्ष) पिता फजलुल हक, सदर बाजार।
3.राहुल केंवट (19 वर्ष) पिता दिलीप, पचरीघाट केंवट मोहल्ला।
4रवि शंकर गढेवाल (26 वर्ष) पिता रूद्र शंकर, शिव चौक कतियापारा।
पुलिस ने बताया कि अपराध रोकने और जनसुरक्षा के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।
