11 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……..
बिलासपुर:–रजत जयंती समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयुष विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का संचालन आयुष चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सोनी ने किया।
197 लाभान्वित हुए निःशुल्क जांच और उपचार से
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कुल 197 लोगों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई और आयुष पद्धति पर आधारित निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। इसके साथ ही आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।
विशेष जांच: रक्तचाप और ब्लड शुगर पर खास ध्यान
डॉ. रश्मि श्रीवास ने 91 लोगों की रक्तचाप स्क्रीनिंग और 58 लोगों की ब्लड शुगर जांच की। संभावित रोगियों को उचित उपचार एवं सावधानियों की जानकारी दी गई।
प्रशासन एवं स्थानीय सहयोग से सफल आयोजन
जिला प्रशासन के सहयोग से आयुष विभाग की टीम ने शिविर को पूरी शिद्दत से संचालित किया। इस दौरान श्री बहोरन यादव, श्री श्याम मरावी, श्री मोहनलाल टंडन, श्री उत्तरा दुबे और श्री मनीराम यादव ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।रजत जयंती के इस स्वास्थ्य शिविर ने नागरिकों को समृद्ध और स्वस्थ जीवन की ओर एक आवश्यक कदम बढ़ाने में मदद की है।
