11 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
अंबिकापुर/सरगुजा रिपोर्ट…..
अंबिकापुर/सरगुजा: — शहर में पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट और नंबर प्लेट जांच के नाम पर बिना उचित कारण चालान काटे जाने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। आम नागरिक इस कार्यवाही को गलत बताते हुए पुलिस की इस मनमानी से परेशान हैं।
स्थानीय लोगों के सवाल:–
👉क्या केवल चालान काटने से समस्याएं खत्म हो जाएंगी?
👉क्या पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा है या आम जनता को परेशान करना?
👉एसपी, डीएसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारी इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहे या जानबूझकर इन शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

थानों में भ्रष्टाचार का आरोप:–
सरगुजा जिले के कई थानों में जनता और सामाजिक संगठनों ने शिकायत की है कि:पैसा लेकर मामलों में पक्षपात किया जाता है।शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होती।अपराध बढ़ने में पुलिस की लापरवाही और भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।
इसके चलते लोग मांग कर रहे हैं कि जिले के सभी थानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही मीडिया और निगरानी टीम द्वारा हर महीने थानों की समीक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि पारदर्शिता बढ़े और भ्रष्टाचार रोका जा सके।
प्रदेश सरकार के दावे और जनता की उम्मीदें:–
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध और भ्रष्टाचार खत्म करने के बड़े दावे करती रही है।अब सवाल उठता है कि —सरगुजा के जिला पुलिस अधीक्षक इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाएंगे?जनता की शिकायतों के बाद क्या प्रशासन ठोस कार्रवाई करेगा?
अब सवाल उठता है कि :—
👉सरगुजा के जिला पुलिस अधीक्षक इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाएंगे?
👉जनता की शिकायतों के बाद क्या प्रशासन ठोस कार्रवाई करेगा?
इस खबर के प्रकाशन के बाद सभी की नजरें जिला पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया और सक्रियता पर टिकी हुई हैं।
