बिलासपुर। दिनांक 26 नवंबर 2025, दिन बुधवार को गोल बाजार स्थित सिंधी धर्मशाला में शनीचरी पड़ाव पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंधी युवा विंग बिलासपुर के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी एवं उनकी टीम के सदस्य श्री जय गुरनानी सहित अन्य का भव्य स्वागत किया गया।

बैठक की शुरुआत अध्यक्ष रॉबिन वाधवानी द्वारा समाज के युवाओं को संबोधित करते हुए की गई, जिसमें उन्होंने समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारियों और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत शनीचरी पड़ाव के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री उत्तमचंद बोदवानी एवं उनकी टीम की उल्लेखनीय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।
बैठक में पंचायत के प्रमुख सदस्य—
श्री जगदीश हरद्वानी, किशनचंद रामानी, मुरली मलघानी, मनोज आडवाणी, ब्रह्मा सिदारा, अनिल सिंगवानी, नितेश रामानी, रवि रामानी, योगेश बोदवानी, सुनील चंदवानी, कमलेश मलघानी, निरंजन मेहानी, दिलीप वाधवानी, गोवर्धन मोटवानी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए —
रवि रामानी को सर्वसम्मति से शनीचरी युवा विंग का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर के अध्यक्ष श्री रॉबिन वाधवानी एवं श्री जय गुरनानी ने शनीचरी युवा विंग को बधाई देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने आपसी सामंजस्य और एकता के साथ शनीचरी युवा विंग की कार्यकारिणी के गठन की सलाह भी दी।


बैठक की पूरी व्यवस्था और संचालन श्री गोवर्धन दास मोटवानी द्वारा अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित रूप से किया गया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।
नवनियुक्त युवा अध्यक्ष श्री रवि रामानी ने जल्द ही कार्यकारिणी के गठन की सहमति व्यक्त की।
