20 नवंबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
बिलासपुर:–कोटा दिनांक 19 नवंबर 2025 को एक युवती ने थाना कोटा में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि कॉलेज से घर लौटते समय तुषार साहू, कोमल साहू एवं नितेश साहू नामक युवकों ने रास्ता रोककर जबरदस्ती छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर गाली-गलौज किया।
शिकायत पर तत्काल थाना कोटा में धारा 74, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों का पालन करते हुए कोटा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी
1. तुषार उर्फ छोटू साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी डोगरीपारा
2. कोमल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा
3. नितेश साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा
आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया
जांच में पता चला कि तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है—
तुषार साहू के विरुद्ध 12 आपराधिक मामले दर्ज
नितेश साहू पर 03 मामले दर्ज
कोमल साहू पर 04 मामले दर्ज
तीनों आरोपियों की थाना कोटा में गुंडा फाइल भी खोली गई है।
महिला सुरक्षा पर कड़ा रुख
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध पर कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि “महिलाओं से छेड़छाड़, उत्पीड़न और हिंसा करने वालों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। समाज में भयमुक्त वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
