शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर/कोटा:–कोटा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में स्थायी वारंट भी लंबित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला इस प्रकार है:–

13 सितंबर 2025 को पीड़िता ने थाना कोटा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम घोंघाड़ीह निवासी महेंद्र बंजारे (पिता – गोरेलाल बंजारे, उम्र 29 वर्ष) शादी का झांसा देकर उसके घर में घुसा और जबरन शारीरिक शोषण किया।

🚨पुलिस की त्वरित कार्रवाई:–🚨

रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की। जांच में जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद थाना कोटा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर महेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में पेशी

14 सितंबर 2025 को आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही उसके खिलाफ चोरी के प्रकरण में जारी स्थायी वारंट भी माननीय न्यायालय में पेश किया गया।