बिलासपुर के ग्राम बोड़सरा में विकलांग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में चकरभाठा पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी माखन लाल धृतलहरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप है।
पीड़िता के परिजन ने 4 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी घर में घुसा और युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था, तभी उसकी बहन ने देख लिया। इसके बाद आरोपी घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331, 351(3) और 64(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
