बिलासपुर। चकरभाठा सब्जी बाजार के पास धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले 23 वर्षीय युवक को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 12, जोगीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि आरोपी सब्जी बाजार के पास हाथ में धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू जब्त किया।
आरोपी शिव साहू के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों या आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर दें।
