बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा स्थित धन गुरु नानक दरबार साहिब में 5 श्री जपजी साहिब जी के अखंड चालीहा पाठ का शुभारंभ 12 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में हुआ। उल्हासनगर स्थित बाबा थाहिरिया सिंह दरबार के प्रमुख बाबा जसकीरत सिंह साहिब जी एवं बाबा त्रिलोचन सिंह साहिब जी की उपस्थिति में साध-संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाया। दरबार साहिब पहुंचने पर दोनों बाबाजी का पुष्प वर्षा और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा दरबार साहिब ‘वाहे गुरु’ के जयकारों से गूंज उठा।

24 नवंबर को गुरुपर्व पर होगा समापन: इस पावन आयोजन के तहत 40 दिनों तक 24 घंटे हिंदी में अखंड जपजी साहिब पाठ चलेगा। इसका समापन 24 नवंबर 2026 को गुरुपर्व के अवसर पर भोग साहिब के साथ होगा। प्रतिदिन अमृतवेले सुखमणि साहिब का पाठ भी किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर आयोजित महान कीर्तन दरबार में दिल्ली से पहुंचे भाई जसपाल सिंह जी ने मधुर शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के अंत में विश्व कल्याण, सुख-शांति और सर्वजन की खुशहाली के लिए अरदास की गई, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

दरबार साहिब की प्रबंध व्यवस्था से जुड़े डॉ. हेमंत कलवानी ने साध-संगत से 40 दिनों तक गुरु घर में हाजिरी लगाकर सेवा-सिमरन करने और इस पावन आयोजन में सहभागी बनने की अपील की।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदनी, नरेश मेहरचंदनी, गंगाराम सुखीजा, वर्तमान वार्ड पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुदल दास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, प्रकाश जग्यासी, अविनाश हिंदूजा, विष्णु धनवानी, राहुल पमनानी, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, विकास बजाज, सुमित चिमनानी, रोशन, नंदलाल पोपटानी, बलवीर सिंह, राजेंद्र (पप्पू भाई), साहिल, अनीता नारवानी, ज्योति हिंदूजा, कशिश जैसवानी, स्नेहा पमनानी, पलक हरजपाल, वर्षा सुखीजा, अमृता लालचंदानी, पलक मखीजा, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम कलवानी, अक्षय कुमार, नीलम, दीपक लालवानी सहित अन्य सेवादारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
