बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में गाड़ी मोड़ने के दौरान गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
मामले में प्रार्थी अनुराग कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 अगस्त 2026 की रात घर जाने के लिए गाड़ी मोड़ते समय आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ओम गरुड़ (20 वर्ष), निवासी विद्या नगर, चंदन पैलेस, तारबाहर और विशु श्रीवास (24 वर्ष), निवासी अशोक नगर चौक, सरकंडा को गिरफ्तार किया। दोनों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
