बिलासपुर। शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ाने की पहल के तहत रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला मोपका में 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरित किए। इस पहल से बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री मिलने के साथ उनके चेहरे पर खुशी भी नजर आई।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन पियूष गुप्ता, रुपिन खंडूजा, अविनाश अग्रवाल, अनुमेह श्रीवास्तव और साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षक, VolunTeens टीम एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रमोद अग्रवाल ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर रोटेरियन पियूष गुप्ता ने मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली। रोटरी क्लब ने कहा कि बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
