बिलासपुर। सिंधी युवक समिति द्वारा शक्ति नवरात्र गरबा बिलासपुर और सामाजिक संस्था ‘जज्बा’ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के प्रमुख संजय मतलानी के सहयोग से सिंधु विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश के साथ लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप नि:शुल्क हेलमेट और दोपहिया वाहन का लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सिंधी युवक समिति परिवार की ओर से क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले लोगों का शाल एवं झूलेलाल जी की पखर पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर खट्वानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।