बिलासपुर। मुंगेली नाका में बीती रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रांग साइड में गई और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट के मुताबिक, 4 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे लिंगियाडीह निवासी भरत साहू (28) बाइक क्रमांक CG 10 EG 4903 से मुंगेली नाका की ओर जा रहा था। आरोप है कि वह तेज और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए रांग साइड में पेट्रोल पंप की ओर गया और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल भरत साहू को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
