03 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
कोलकाता। एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने डीएफसीसीआईएल, कोलकाता में आयोजित तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत लोक खरीद एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सतर्कता विषय पर प्रशिक्षण-सह-परस्पर संवाद सत्र को संबोधित किया।

श्री जैन ने लोक खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही को अनिवार्य बताते हुए सार्वजनिक धन के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने आवश्यकता निर्धारण से लेकर निविदा, बोली मूल्यांकन, अनुबंध, कार्य निष्पादन और भुगतान तक प्रत्येक चरण में संभावित जोखिमों तथा उनके प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी।

केस स्टडी और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने खरीद प्रक्रिया में प्रोबिटी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के महत्व को समझाया। सत्र में डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ एसईसीएल के निविदा संबंधी विभागों के अधिकारी और युवा कार्यपालक भी शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसईसीएल मुख्यालय और एमडीआई, बिलासपुर के अधिकारी भी जुड़े।
