02 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार चेकिंग के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने नयापारा, गणेश नगर, तिफरा सहित चिन्हांकित अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी और जांच तेज की थी। इसी दौरान देवेन्द्र पाटले, शेख महबूब, कपूर नवरंग, आनंद राजपूत और सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, अड्डेबाजी या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
