01 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
नयापारा रोड पर हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नयापारा रोड सिरगिट्टी के पास चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार लहरे (33), निवासी चुचुहियापारा गणेश नगर, थाना सिरगिट्टी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 640/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
