01 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। देवरीखुर्द में हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहे आदतन बदमाश पर तोरवा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पेट्रोलिंग और अड्डाबाजी चेकिंग के दौरान मिली सूचना के बाद पुलिस टीम ने दुर्गा मंदिर के पास तत्काल घेराबंदी की और चाकू लहराकर दहशत फैला रहे निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री (24) को मौके से दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 473/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पूछताछ और कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
चाकू के दम पर इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाश पर तोरवा पुलिस की कार्रवाई से साफ है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
