01 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम कांग्रेस नेताओं में शामिल एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आज बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान बिलासपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ उनसे भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, महेश मिश्रा, पंडित जितेन शर्मा, जीतू राहुल गोरख, संजय गोयल, शुभम श्रीवास, प्रहलाद साहू, विनोद साहू, श्याम सुंदर चौहान, मुकेश अग्रवाल, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, हृदयेश कश्यप, सुखदेव तिवारी, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, मंगल वाजपेई, कामरान खान, बंटी खान, धर्मेंद्र सोनी, विनोद यादव, कृष्णा श्रीवास सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
