30 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 18 वर्षीय युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा के लक्ष्मी चौक में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों और अपने परिवार के सदस्यों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहन कोसले पिता रतन लाल कोसले, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी गुरुघासीदास चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू जब्त किया। आरोपी चाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1294/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।
