28 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। ग्राम हरदीकला टोना में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच हुए विवाद में सुभाष कुर्रे की जान चली गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदर्शन कुर्रे अपने भांजे के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई सुभाष कुर्रे ने उसे भांजे के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विवाद के दौरान सुदर्शन कुर्रे ने सब्बल से सुभाष कुर्रे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों भाई नशे की हालत में थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
