28 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक से सरेआम मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पीड़ित के साथ हाथ-मुक्का, डंडे और बेल्ट से मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को शनि कुमार बंजारे अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ ईद का त्योहार देखने गोल बाजार गया था। वापस लौटते समय विनित श्रीवास ने पूर्व में घरेलू काम के लिए लिए गए पैसों के लेनदेन को लेकर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया, जहां वह गार्ड का काम करता है।
पैसों की बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान विनित श्रीवास ने अपने साथी किशन ध्रुव के साथ मिलकर शनि कुमार बंजारे से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का, डंडे और बेल्ट से मारपीट की। मारपीट में पीड़ित को चोटें आईं। चिकित्सकीय परीक्षण में सामान्य चोट होना दर्ज किया गया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1210/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
विनित कुमार श्रीवास, उम्र 26 वर्ष
किशन ध्रुव, उम्र 29 वर्ष
दोनों आरोपी डबरीपारा, उस्लापुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
