25 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। तोरवा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई लिथियम बैटरी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को हेमूनगर, तोरवा निवासी प्रार्थी स्वरूप भट्टाचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के पास चार्जिंग में लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत पर तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 448/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान सिरगिट्टी क्षेत्र निवासी प्रवीण यादव (18) और रोहित विश्वकर्मा (18) के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी की गई लिथियम बैटरी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को 24 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
प्रवीण यादव, पिता बरातु यादव, उम्र 18 वर्ष, निवासी शांति विहार, अन्नपूर्णा कॉलोनी, सिरगिट्टी।
रोहित विश्वकर्मा, पिता संतोष विश्वकर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी गणेश नगर, नयापारा, सिरगिट्टी, बिलासपुर।
जब्त मशरूका
01 इलेक्ट्रिक स्कूटी की लिथियम बैटरी
कीमत करीब ₹8,000
