23 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने अमानत में खयानत के मामले में फरार चल रहे आरोपी दानू मसीह (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहचान के लोगों से मोटर साइकिल मांगकर वापस नहीं करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रकरण की मोटर साइकिल सहित एक अन्य मोटर साइकिल भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ बलौदाबाजार के भाटापारा थाना में मोटर साइकिल चोरी का अपराध भी दर्ज है।
मामले में प्रार्थी कामदास मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 जनवरी 2026 को दानू मसीह उसकी हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 बीटी 0191 जरूरी काम बताकर 15 मिनट के लिए मांगकर ले गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने धारा 316(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए 23 अगस्त को आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर एक अन्य मोटर साइकिल भी बरामद की गई। दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जब्त मशरूका: हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 10 बीटी 0191, कीमत करीब 35 हजार रुपये।
पुलिस की अपील: अपराध या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 अथवा नजदीकी थाना में दें।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
