23 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। कोपरा डेम के पास हुई घटना के मामले में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के लिखित आवेदन पर धारा 74, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हिर्री थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी आशीष पात्रे (27) निवासी पचबहरा (छिरहापारा), थाना तखतपुर की पतासाजी की। आरोपी को 23 अगस्त 2026 की शाम 7:45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अपराध क्रमांक: 223/2026
धारा: 74, 351(3) बीएनएस
घटना स्थल: कोपरा डेम के पास, थाना हिर्री
