21 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर को मानव सेवा और इंसानियत के संदेश से जोड़ते हुए ‘आगाज़ एजुकेशन एंड सोशल हेल्प ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था ने “रक्तदान को बनाइए अभियान, रक्तदान करके बचाइए जान” के संकल्प के साथ शहरवासियों से इस पुनीत अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संस्था प्रमुख जनाब खालिद खान ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी दुर्घटना पीड़ित, गंभीर मरीज या जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। उन्होंने बिलासपुर वासियों से अपील की कि ईद मिलादुन्नबी के इस पावन अवसर पर सेवा और इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए रक्तदान जरूर करें।
23 अगस्त को होगा विशाल रक्तदान शिविर:रक्तदान शिविर का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 8 बजे से होटल टोपॉज़, राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के पीछे, बिलासपुर में किया जाएगा।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने रक्तदाताओं को यह भी जानकारी दी है कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार उन्हें उपलब्ध कराने में सहायता की जाएगी।
एक यूनिट रक्तदान, किसी के जीवन की उम्मीद:संस्था का संदेश है कि रक्तदान के लिए किया गया छोटा-सा प्रयास किसी परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकता है। इसी उद्देश्य से युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की गई है।
पूर्व पंजीयन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 8602228777
📞 7000388279
आइए, ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर मोहब्बत, सेवा और इंसानियत का संदेश दें—रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अपना योगदान दें।
