19 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। रेलवे स्टेशन के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक सिरफिरे बदमाश को तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है।
तोरवा पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन स्थित सुलभ के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास वैष्णव पिता उमाशंकर वैष्णव, उम्र 19 वर्ष, निवासी अशोक नगर, मुरुमखदान, सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जब्ती
लोहे का धारदार चाकू — 01 नग
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
