
बिलासपुर। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकंडा पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सरकंडा पुलिस ने मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में संचालित जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹47,900 नगद राशि और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किसान पारा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹47,900 नकद राशि तथा 52 पत्ती ताश बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
जुआ एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है:
- देवेंद्र देवांगन, पिता: स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी: रपटा चौक, सरकंडा।
- हरिओम साहू, पिता: राम अवतार साहू, निवासी: शर्मा विहार, सरकंडा।
- दुर्गेश यादव, पिता: स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी: मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली।
- राजू सोनकर, पिता: नलंधर सोनकर, निवासी: देवान्चल, सरकंडा।
- गोवर्धन साहू, पिता: फागू राम साहू, निवासी: एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा।
- रितेश शर्मा, पिता: स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी: शर्मा विहार, थाना सरकंडा।
